सोनभद्र जिले की कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में महिला की जहर के सेवन से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।
सोनभद्र जिले की कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर जहर कर मारने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
कटौंधी निवासी सावन की पत्नी अंजू देवी (26) ने संदिग्ध हाल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने अचेतावस्था में सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान अंजू देवी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम हाउस में तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने शव का पंचनामा किया।
विज्ञापन
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंजू देवी की शादी सात साल पहले हुई थी। उसका एक चार साल का लड़का अर्पित है। मायके पक्ष से तहरीर मिली है। इस पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।