रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कसारी गांव में दोपहर बाद करीब एक बजे बलवंती (46) पत्नी राजेश की मौत पेट दर्द से हो गई। करीब तीन बजे पन्नूगंज पुलिस को सूचना मिली कि कसारी गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। परिजनों से वार्ता कर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय ने बताया गया कि मृतका को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे पेट में अचानक दर्द उठ गया। पति दवा लाने के लिए बाजार आया लेकिन वापस घर पहुंचने पर पत्नी की तब तक मौत हो चुकी थी। मृतका के कुल नौ बच्चे हैं। मृतका का मायका वनबहुआर गांव में है। इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद