फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल में बंद रहीं ज्यादातर दूकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। लॉकडाउन के बाद दुकानों को खोलने के संबंध में घोरावल नगर में भ्रम की स्थिति बनी रही। सोमवार को कपड़े, बर्तन, मोबाईल, बिजली, हार्डवेयर, नाश्ता मिठाई इत्यादि की दुकानें पूरी तरह बंद रही। वहीं किराना, राशन, सब्जी इत्यादि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से आपूर्ति जारी रहा। यद्यपि सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह से दोपहर 12 बजे तक ग्रामीणों का आवागमन अधिक रहा। इससे बहुत से दुकानदारों ने दुकान बंद होने के बावजूद ग्राहकों को उनकी जरूरत के सामान जैसे कपड़ा, मोबाइल, बर्तन इत्यादि की बिक्री की। दोपहर बाद से ग्रामीणों की आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें