फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आग की चपेट में आई महिला का उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में तीन सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में झूलसी विवाहिता की रविवार को बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी खुशहाल देव पांडेय के बेटी आकांक्षा की शादी घोरावल क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में प्रदीप के साथ छह साल पहले हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ महीने से परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच दो नवंबर की भोर में परिवार के लोग सो रहे थे। परिजनों के अनुसार सुबह उसने गुस्से में खुद को आग लगा लिया था। वे जलती हुई घर के बाहर निकली। परिजनों ने किसी तरह उसकी आग बुझाई और तत्काल घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल फिर वहां से बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। इस बीच मायके के लोगों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
आरोप था कि दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने उसे आग लगाया था। मामले में पुलिस ने पति प्रदीप, सास हीरावती, ससुर अंबिका प्रसाद, देवर विमलेश और देवरानी प्रीति के विरूद्ध पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया था। इस बीच रविवार को वाराणसी स्थित बीएचयू में इलाज के दौरान आकांक्षा की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर लोढ़ी स्थित मोर्चरी पहुंचे। जहां घोरावल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें