फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 12 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सिटी राहुल पांडेय के पर्वेक्षण में डाला पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को डाला चढाई से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डाला चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढे़ सात बजे वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर डाला चढ़ाई स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल के समीप एक महिला को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान महिला की पहचान बुधनी देवी पत्नी रामदुलारे निवासी डाला चढ़ाई के रूप में हुई। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपये है। टीम में चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, डाला चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल शिवसरन राम, महिला सिपाही जोहरा बेगम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें