फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक अवकाश होने से गद्गद

Thu, 07 May 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की ओर से नौ मई को महाराणा प्रताप के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश होने की घोषाण किए जाने से गदगद क्षत्रिय समाज के लोगोें ने राबर्ट्सगंज के पीडब्ल्यूडी कालोनी मेें गुरुवार को गोष्ठी की।
विज्ञापन


इसमें क्षत्रिय समाज के लोगों  ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। समाज के लोगों को एकजुट होेने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह और वीर शासक महाराणा प्रताप के जन्मदिन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर क्षत्रिय समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

 वक्ताओं ने कहा कि सपा के मुखिया ने एक बार भी प्रमाणित किया है कि सपा सरकार किसी एक जाति की नहीं बल्कि संपूर्ण समाज की है।

 कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी भी झुकना नहीं सीखा, वह संघर्ष के जीवित प्रतिमान है। कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होेने की जरूरत है।

 गोष्ठी में डा. गोपाल सिंह, पूर्व प्रमुख राज नारायण सिंह, अशोक सिंह, हिमांशु सिंह, शीतला सिंह, सीबी सिंह, मदार, नरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि रहे। अध्यक्षता सपा नेता इंद्रदेव सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें