फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंधी में गिरे तार और पोल, 30 से अधिक गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम आई आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पर बिजली के तार व पोल टूट गए। इससे 30 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पानी की किल्लत से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। शुक्रवार की शाम से अचानक मौसम बदला। तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। पिपरी से आ रही 33/11 केवीए की लाइन पर कहीं पेड़ तो कहीं डाल गिरने से समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई।
उमस भरी गर्मी व मच्छरों के प्रकोप से जूझते हुए लोगों ने किसी तरह रात काटी, लेकिन सुबह उनके सामने पेयजल का संकट गहरा गया। लोग दूरदराज से हैंडपंप व कुएं से पानी ढोने को मजबूत दिखे।
विज्ञापन

करीब 24 घंटे से बिजली गुल होने से गर्मी में उपभोक्ता बेहाल है। बिजली निगम के प्रति उनमें गुस्सा भी है। लोगों का कहना है कि अगर तार पोल के आसपास के पेड़, डालियां व जर्जर उपकरण समय रहते दुरुस्त करा दिए गए होते तो ऐसी नौबत नहीं आती।
इस बाबत म्योरपुर के एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बंद है। मरम्मत कार्य में कर्मचारी लगे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें