कोन बैंक मोड़ के पास लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से रविवार को शाम छह बजे ग्यारह हजार एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे कई घरों में करंट फैल गया।
कुछ समय बाद ही ग्रामीण दिलीप कुमार, अमरनाथ गुप्ता, रूद्र विश्वकर्मा, विजय ओझा, राजन, राजेश, गोबर्धन बच्चन आदि ने बताया कि घरों मे सप्लाई होते ही विद्युत उपकरणों से आवाज आने लगी, बल्ब फूटने लगे। वहीं एचटी तार गिरने से अफरातफरी मच गई। खड़े ट्रैक्टर पर तार गिरने से आग पकड़ ली। संयोग अच्छा रहा कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था।