फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता टीम

Sat, 06 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय गांधी मैदान में नाइन स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित 15वें सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को पहला सेमी फाइनल मैच बलिया और मुगलसराय के बीच खेला गया। जिसमें बलिया की टीम ने मुगलसराय को हराकर  फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन



मुगलसराय ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने नियत तीस ओवर में 115 रन बनाया। सर्वाधिक अजीत सिंह ने 27 तथा जगमोहन ने 21 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी मुगलसराय की टीम 25.3 ओवर में 87 रन पर ही सिमट गई।

 वहीं बलिया ने 28 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बलिया टीम के जगमोहन ने छह ओवर में 12 रन देकर दो विकेट चटकाया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव ने जगमोहन को मैन आफ  दी मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



 इस अवसर पर राकेश चंद्रवंशी, माधव यादव, प्राण पासवान, नफीस, प्रखर श्रीवास्तव, संकट मोचन झा, राजू यादव, नीरज भाटिया, संजय यादव, विकास सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें