फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मिला मेडल, प्रमाण पत्र

Sat, 21 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के तहत राबर्ट्सगंज ब्लाक के तियरा स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई।

घोरावल एसडीएम हर्ष देव पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ ही शिक्षा पर भर ध्यान देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रतिभा का परिचय दिया। सौ मीटर दौड़ में विश्वजीत यादव ने प्रथम, ओमप्रकाश ने द्वितीय, लाल बहादुर ने तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में विश्वजीत यादव ने प्रथम, रवि यादव ने द्वितीय,

 अहद अंसारी ने तृतीय, आठ सौ मीटर दौड़ में कमलेश ने प्रथम, विश्वजीत यादव ने द्वितीय, सुबाष सिंह चौहान ने तृतीय, प्रंदह सौ मीटर दौड़ में सुधीर कुमार ने प्रथम, कमलेश ने द्वितीय और सुभाष सिंह ने तृतीय,

तीन हजार मीटर दौड़ में सुबाष सिंह चौहान ने प्रथम, प्रमेश यादव ने द्वितीय और सुभाष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जितेंद्र ने प्रथम, ओम प्रकाश ने द्वितीय, फूल कुंवर ने तृतीय,
विज्ञापन


ऊंची कूद में मुलायम सिंह यादव ने प्रथम, जितेंद्र ने द्वितीय, ओम प्रकाश ने तृतीय, गोला फेंक में मुर्शीद जमाल ने प्रथम, रविंद्र कुमार ने द्वितीय, अवनीश पांडेय ने तृतीय, डिसकस थ्रो में  आनंद कुमार ने प्रथम, अरशद  जमाल ने द्वितीय, अवनीश पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें