नवरात्र में भक्ताें की आस्था के विविध रूप दिख रहे हैं। देवी मां की कृपा पाने के लिए वह हर जतन कर रहे हैं। शनिवार को देवी भक्तों की टोली ने पदयात्रा शुरू की। जरा झूम के कांवरिया संघ के बैनर तले रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर वार्ड 10 मां कड़े शीतला माता मंदिर से भक्तों की टोली रवाना हुई। करीब 32 किमी चलकर श्रद्धालु डाला पहुंचकर मां वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे।
संयोजक हरिहर चौरसिया व अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा के माध्यम से नवरात्र में पदयात्रा की जा रही है। इस मौके पर अमित जायसवाल, अजय मोदनवाल, नीलांचल दास, लवकुश चौरसिया आदि मौजूद रहे।