फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक करेंगे आंदोलन

Fri, 03 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज के गेट पर शुक्रवार को पांचवें दिन भी शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया व सभा की।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। सरकार उनकी मांग पूरी कर दे तो वे अतिरिक्त समय देकर मूल्यांकन कार्य पूरा कर लेंगे।

 शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक विजय राम पांडेय ने कहा कि मानदेय से कम पर समझौते का सवाल ही नहीं है, मूल्यांकन बहिष्कार लंबा खींच सकता है।

ऐसे में शिक्षक सरकार के अड़ियल रवैये को देखते हुए लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने एवं शासनादेश के सूखे को समाप्त करने के लिए इस बार का आंदोलन मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने कहा कि मानदेय शिक्षक का हक है। शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष पीएन श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की एकता को तोड़ने की शासन की हर कोशिश नाकाम होगी।

प्रधानाचार्य प्रबोध सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ प्रधानाचार्यों की पूर्ण सहभागिता आवश्यक है। शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ल, जिला मंत्री गुलाब राय, संतोष त्रिपाठी,

शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के महेंद्र नाथ त्रिपाठी, कृष्ण कुमार तिवारी, देव प्रकाश पांडेय, जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सुभाग सिंह और सतीश सिंह ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अरुणपति त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, सुमन कोहली, तिलकधारी सिंह, केपी मौर्य, अशोक कुमार, अनिल पासवान, सुभाष वर्मा, कौशल कुमार, नीलम राय, अरुण प्रताप सिंह,  प्रतीक कुमार, चंद्रभूषण सिंह, सुमन श्रीवास्तव, साधना त्रिपाठी, डाली गुप्ता आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें