फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुरानी पेंशन बहाल होने तक पीछे नहीं हटेंगे

सार

सोनभद्र में अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक में शिक्षकों और कर्मचारियों ने ओपीएस बहाली के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। 25 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर स्थित एक लॉज में शुक्रवार को अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक हुई। इसमें एनपीएस, यूपीएस और निजीकरण के मुद्दों पर शिक्षक-कर्मचारियों ने चर्चा करते हुए आंदोलन की रुपरेखा तैयार की। 25 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय प्रदेश व विशिष्ट अतिथि प्रदेशीय मंत्री विजय प्रताप यादव, प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह, मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह व मंत्री रामगोपाल यादव रहे। सतेंद्र राय ने कहा कि देश में करीब एक करोड़ शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी नई पेंशन व्यवस्था के दायरे में आते हैं।
वह निरंतर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन व्यवस्था ही वास्तव में सामाजिक सुरक्षा है और शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी के हित में भी है। प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह व मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि ओपीएस बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान विजय प्रताप यादव, जितेंद्र सिंह पटेल, अंजनी सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश गुंजन, सूर्य प्रकाश, कमलेश, जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन गोपाल सिंह कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें