फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ही निकली पति की कातिल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में रेलकर्मी चंदन की हत्या उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ पिंकी अपने दोस्त के साथ मिल कर की थी। बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के समीप से घेराबंदी कर पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया। यह जानकारी सदर कोतवाली में एएसपी ओपी सिंह ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच जून को बिचपई गांव में रेलवे कर्मी चंदन का शव उसके ससुर के मकान में मिला था। इस संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी, सास, ससुर, साले और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी की अगुवाई में सदर कोतवालज मिथिलेश मिश्रा और एसओजी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह को घटना का पदारफाश करने केलिए लगाया गया था। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्य से स्पष्ट हो गया कि चंदन की हत्या उसकी पत्नी अपने दोस्त केसाथ मिल कर की है। बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड के समीप से कोतवाल, एसओजी प्रभारी और कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार सिंह ने हत्यारोपी बिचपई गांव निवासी प्रियंका उर्फ पिंकी और उसके दोस्त उरमौरा निवासी कृष्ण कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन कृष्ण कुमार प्रियंका के घर गया था। चंदन ने देख लिया था, इसलिए दोनों ने रस्सी से चंदन का गला कस कर हत्या कर दिया। पूछताछ केबाद दोनों का चालान कर दिया गया। विवेचना अभी जारी है। हत्यारोपियों को पकडने में महिला दारोगा पूजा कौर, हे.कां. विजय शंकर, रविकांत गोड़, पूजा खरवार, जगदीश मौर्या, जितेंद्र पांडेय, वीरेंद्र कुशवाहा, हरिकेश यादव, जितेंद्र यादव, रितेश पटेल का अहम योगदान रहा एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को दस हजार इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें