फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति की गैर इरादतन हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। शराब के नशे में पति-पत्नी में हुए विवाद और पत्नी के हमले में पति की मौत के बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गैर इरादतन हत्या के आरोपी पत्नी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी कलावती देवी पत्नी रामऔतार निवासी धनखोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लिलासी चौकी इंचार्ज बृजेश पांडे ने बताया कि आठ अप्रैल को मृतक रामऔतार शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीट जा रहा था। इस दौरान आरोपी ने भी डंडे से हमला कर दिया। पत्थर पर गिरने से उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रही थी। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक ब्रजेश पांडेय, अहमद अली खां व अर्चना वर्मा शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें