फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच तस्कर गिरफ्तार, 21 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सरहवापानी नाला के पास से पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 21 मवेशी मुक्त कराए गए। मवेशियों को पहाड़ी रास्ते से झारखंड ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर धरतीडोलवा ग्राम पंचायत से लगे जंगल में सरहवापानी नाला के पास घेराबंदी कर पांच तस्करों को पकड़ा। उनके कब्जे से 20 बैल व एक सांड़ को मुक्त कराया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान अलमुद्दीन अंसारी निवासी सोंडीहा थाना धुरकी, फारुख खान ग्राम चेचरीया, इकबाल खान ग्राम बिशुनपुर नगर उंटारी झारखंड, पप्पू खरवार ग्राम कोटाटोला डेरहवा थाना चोपन व शोभी भुईया निवासी ग्राम किशनपुर नगर उंटारी झारखंड के रूप में हुई। उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के अलावा पंकज कुमार, शुभम यादव, आशीष कुमार, रोहित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें