फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के पास खेलते हुए चुआंड़ में गिरा मासूम, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र स्थित चैना टोला के काशी खाड़ी में मंगलवार को चुआंड़ में डूबने से मासूम की मौत हो गई। वह बत्तख पकड़ने के लिए दौड़ रहा था। अचानक चुआंड़ में गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

काशी खाड़ी निवासी शिवमंगल अगरिया का पुत्र बाल गोविंद (4) मंगलवार की सुबह घर के पास कुछ अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान ही बच्चे बत्तख पकड़ने लगे। इसी कोशिश में बाल गोविंद चुआंड़ में गिर गया। गर्मी में पीने के पानी के लिए ग्रामीणों ने जगह-जगह चुआंड़ (गहरा गड्ढा) बना रखा है। बच्चे के चुआंड़ में गिरने की सूचना पाकर परिजन व ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जब तक बच्चे को चुआंड़ से बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी चोपन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई गणेश पांडेय ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि चुआंड़ में गिरने से बच्चे की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें