फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाल। मायके गई पत्नी ने तत्काल लौटने से मना किया तो क्षुब्ध संतोष कुमार (25) ने सोमवार की दोपहर एक बजे घर में साड़ी के फंदे से लटक गया। घटना चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत में नवटोलिया टोले की है। परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय चौरसिया ने बताया कि नवटोलिया निवासी संतोष कुमार (25) को दो वर्ष की एक पुत्री और एक पुत्र है। बेटे की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए राॅबर्ट्सगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दौरान उसकी पत्नी रूकमनी देवी बेटी को लेकर मायके चली गई। इससे संतोष नाराज हो गया। सोमवार को उसने पत्नी को लौटने के लिए कहा। उसने तत्काल लौटने से मना किया तो क्षुब्ध होकर दोपहर 12 बजे के करीब उसने कमरे में साड़ी का फंदा लगाया और उससे लटक गया। उसी दौरान परिवार के लोगों की नजर पड़ गई। परिवार के लोगों ने फंदे से उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें