फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काम न करने पर पिता ने लगाई फटकार, तो नशेड़ी बेटे ने सिर पर डंडा मार कर ली जान

विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पकरी गांव के मृतक- श्रीनाथ।(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
विंढमगंज (सोनभद्र)। थानाक्षेत्र के पकरी गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता श्रीनाथ (55) की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बेटे को घर पर खाली बैठने के बजाय कोई कामधंधा या रोजगार करने की नसीहत दी थी, जो बेटे को नागवार गुजरी। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पकरी गांव के ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे सोनू और उसके पिता श्रीनाथ के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। घटना से पहले पिता-पुत्र दोनों ने ही शराब पी रखी थी। रात में भोजन के दौरान श्रीनाथ अपने बेटे सोनू को कामकाज न करने और दिनभर घर पर खाली बैठे रहने को लेकर डांट रहे थे। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आगबबूला होकर सोनू ने पास में रखा डंडा उठाया और पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि श्रीनाथ लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पुत्र सोनू को हिरासत में ले लिया। दुद्धी के सीओ राजेश राय ने बताया कि शव का पंचायतनामा भर दिया गया है और परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस खौफनाक वारदात के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पकरी गांव के मृतक- श्रीनाथ।(फाइल फोटो)स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें