फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चावल के साथ दाल नहीं मिला तो पत्नी को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। खाने में चावल संग दाल नहीं मिलने से गुस्साए पति ने लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में हुई। हत्या के फरार आरोपी को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बरगवां थाने के बाघाडीह गांव निवासी शिवशंकर बियार ने बुधवार को पत्नी मंजरिया बियार (28) से चावल के साथ दाल बनाने को कहा था। रात में शिवशंकर खाने पहुंचा तो चावल के साथ दाल नहीं मिलने पर आपा खो दिया और पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। चीख सुनकर शिवशंकर की भाभी पहुंच गई और बीच बचाव करने लगी। इसके बावजूद शिवशंकर ने पत्नी को पीटते हुए आंगन तक पहुंचा दिया। इस दौरान आरोपी ने एक मोटे डंडे से पत्नी मंजरिया बियार के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़ भाग गया। सूचना पर निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडेय घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पूछताछ में पति पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई। रात में ही एसपी निवेदिता गुप्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए के लिए टीम गठित कर दी। आरोपी को बृहस्पतिवार देर शाम हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

बाघाडीह गांव में पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। आरोपी के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। शिवपूवन मिश्रा, टीआई, थाना बरगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें