फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 68 क्रय केंद्रों पर गेंहू की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 68 क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। केंद्रों से जिन किसानों को टोकन मिलेगा उन्हीं गेहूं खरीदा जाएगा। कोराना वायरस के मद्देनजर बारी-बारी से किसानों को गेहूं विक्रय करने के लिए केंद्रों पर बुलाया जाएगा। वर्ष 2020-21 में शासन स्तर से प्रशासन को 56500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य मिला है। गौरतलब हो कि जिले मे गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरु होनी थी, लेकिन लॉक डाउन के चलते इसको टाल दिया गया था। 14 अप्रैल को लाक डाउन खत्म हो रहा है। ऐसे में लॅाक डाउन खत्म होने पर 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। राबर्ट्र्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी विकास खंड क्षेत्र में गेहूं क्रय करने के लिए अभी तक 68 क्रय केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर गेहूं खरीद करने के लिए तौल मशीन, बोरा आदि का समुचित प्रबंध कर दिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2019-2020 में गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल था। सरकार ने 2020-21 में गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। कहा कि किसानों को टोकन लेकर अपने नजदीकी क्रय केंद्रों पर ही गेहूं का विक्रय करेंगे। केंद्र प्रभारियों को शोसल डिस्टेसिंग बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद करने की पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिलाधिकारी सोनभद्र एस. राजलिंगम ने कहा कि गेंहू खरीद क्रय केंद्रों पर कृषकों की अनावश्यक भीड़ न हो, इसलिए ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक किसान क्रय केंद्र प्रभारियों से संपर्क कर अथवा उन्हें फोन पर अपना पंजीकरण बताकर क्रय केंद्रों पर विक्रय के लिए संभावित दिनांक अनुरोध करेंगे। यदि कृषक के पास अपने निकटवथ गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है तो वह जिले के खाद्य एवं रसद विभाग के कंट्रोल नंबर 7839564750 नंबर पर व्हाटसएप पर मैसेज भेजकर केंद्र प्रभारी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों को सेनेटाइजर, साबुन, पानी इत्यादि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें