फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव और कोरोना के चलते इस साल कम हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए 57 केंद्रों पर अब तक 10614 किसानों से 46943.24 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जा चुकी है। बिन मौसम बारिश और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण इस साल पिछले साल की तुलना में काफी कम गेहूं की खरीद हुई है। अभी तक किसानों के गेहूं खरीद का 2273.24 लाख रुपये भुगतान नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बकाया भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद की जा रही है। खाद्य विभाग की विपणन शाखा की 22 क्रय केंद्रों पर अब तक 5248 किसानों से 24006.39 टन गेहूं की खरीद की गई है। पीसीएफ के 33 क्रय केंद्रों पर 4921 किसानों से 20995.95 मीट्रिक टन, कृषि उत्पादन मंडी परिषद की एक क्रय केंद्र पर 182 किसानों से 825.85 मीट्रिक टन तथा भारतीय खाद्य निगम की एक क्रय केंद्र पर 253 किसानों से 1115.05 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। सभी मिलाकर 57 केद्रों पर कुल 10614 किसानों से 46943.24 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इतने किसानों को 6998.05 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अभी 2273.24 लाख रुपये किसानों का बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि इस साल गेहूं खरीद के दौरान ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं मतगणना में अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने तथा बिना मौसम के हुई बारिश की वजह से गेहूं खरीद प्रभावित रहीं। इसलिए पिछले साल की तुलना में अभी कम गेहूं खरीद हुई है। इसको देखते हुए जिले के 57 केंद्रों पर 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें