फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा

Tue, 02 Jun 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज नगर में मंगलवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला। इस दौरान एसडीएम राजेंद्र तिवारी के निर्देश पर फोर्स और सफाई कर्मियों ने ठेले और खोमचे को हटवा दिया। पुलिस का कड़ा रूख देख अतिक्रमण करने वाले दूकानदारों मेें खलबली मच गई। एसडीएम ने दूकानदारों को दोबारा सड़क पर दूकान लगाने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार और एसपी शिवशंकर यादव के निर्देश पर मंगलवार को पूरे जिले में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला। इसी क्रम में   शाम करीब पांच बजे से राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक से पीएसी के साथ एसडीएम राजेंद्र तिवारी, सीओ सच्चिदानंद, कोतवाल रमाकांत पांडेय और चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। बढ़ौली चौक, न्यू मार्केट, रामलीला मैदान, उत्तर मोहाल होते हुए चंड़ी तिराहे तक फोर्स ने अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद फोर्स     मेन चौक से धर्मशाला चौक और रेलवे फाटक तक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।   इस दौरान सीओ ने सड़क पर   खड़ी एक कार समेत दो वाहनों  को कोतवाली भेजवा दिया।             इससे हड़कंप मच गया।  समाचार लिखे जाने तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें