सोनभद्र/अनपरा/दुद्धी/ओबरा। जिले में जश्न-ए-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कहीं सुबह तो कहीं दोपहर में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। पैगंबर मुहम्मद साहब की शिक्षाओं और कुरान की आयतों का पाठ करते हुए, शांति और इंसानियत का पैगाम दिया गया। नमाज के बाद जगह-जगह जुलूस निकाला गया। राॅबटर्सगंज में दोपहर बाद जुमे की नमाज अदा की गई। इसके बाद जुलूस निकाला गया। सभी मस्जिदों से निकला जुलूस मेन चौक पहुंचा। यहां से पूरे नगर का भ्रमण किया गया।
इस दौरान अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुश्ताक अहमद, मौलाना खुर्शीद, हिफाजत हुसैन, रोशन खान, हिदायत उल्ला खान, एजाज कादरी, अजहर खान, लल्लू खान आदि की मौजूदगी बनी रही।
उधर, नईबाजार-बछौंधा में हिफाजत अली, आसिफ अहमद, आजम सहित अन्य की मौजूदगी में जुलूस निकालते हुए नबी की शिक्षा को याद किया गया। अनपरा: जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस एहतेराम और शानो शौकत के साथ निकाला गया। सभी झांकियां महावीर चौक पर एकत्रित हुईं। यहां से अनपरा बाजार, धर्मशाला, वेंकटमोड़, रेणुसागर, कोलगेट, ककरी कॉलोनी, बीना रोड, औड़ी मोड़, काशी मोड़, अनपरा कॉलोनी होते हुए वापस महावीर चौक पहुंची।
जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था बनी रही। नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, पूर्व विधायक सुनील यादव, सुल्तान शहरयार खान, रवि गोंड बड़कू, ज़ुल्फिकार अली, मोहम्मद जलालउद्दीन, अयूब खान नायला, शहज़ाद अली, गैबी यादव, मुख़्तार रिजवी, इतकामुल हक़ रब्बानी, प्रकाश यादव, इमरान खान, कैंसर रज़ा, हफ़ीज़ फुलील आदि मौजूद रहे।
ओबरा : फिज कारी मौलाना मुहम्मद असलम के नेतृत्व में धूमधाम से बारावफात का जुलूस निकाला। वीआईपी रोड स्थित जामा मस्जिद से निकला जुलूस कान्वेंट तिराहा, गांधी मैदान, क्लब एक चौराहा, वीआईपी चौराहा होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा।