उरमौरा स्थित डायट परिसर में हुए समारोह में रॉबर्ट्सगंज तहसील 85 जोड़ों का विवाह हुआ। सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीडीओ शेषनाथ चौहान, ब्लाॅक प्रमुख सदर अजीत रावत, आलोक सिंह की देखरेख में विवाह की रस्में पूरी कराई गई। इसी प्रकार से रेलवे फुटबाल ग्राउंड चोपन में ओबरा तहसील के कार्यक्रम में 86 जोड़ों का विवाह हुआ।
यहां समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, ब्लाॅक प्रमुख चोपन लीला गोंड, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय देवली मय केवली में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दीपक पटेल, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य मौजूद रहे। भाऊराव पीजी काॅलेज दुद्धी में ब्लाॅक प्रमुख दुद्धी रामनरेश पासवान, श्रवण कुमार गोंड, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि अवध नारायण यादव उपस्थित रहे।
घोरावल में एक और दुद्धी में दो जोड़ों का निकाह भी हुआ। शादी समारोह में नवदंपती को चांदी की पायल, बिछिया, बिस्तर, पंखा, बक्शा सहित दस हजार रुपये की सामग्री प्रदान की गई। शेष 35 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।