इससे पहले 14 जनवरी वर्ष 2021 को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। तब अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वर्ष 2019 में 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था, तब अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। नगर पालिका सोनभद्र के ईओ विजय कुमार यादव ने बताया कि नए साल से ही ठंड बढ़ी है।
इसे देखते हुए धर्मशाला चौक, रैन बसेरे, बढ़ौली चौक, सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल परिसर, चंडी तिराहा, मेन चौक, गुरुद्वारा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान गेट के सामने सहित करीब 50 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। कई वार्डों में भी अलाव जलवाया जा रहा है।
कड़ाके की ठंड में ट्रेन का इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक जिले में सबसे कम तापमान वर्ष 2002 में -0.7 (माइनस) डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 18 साल बाद वर्ष 2019 में 30 दिसंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। अब इस सीजन का सबसे कम तापमान शनिवार को 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।