फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तीन डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में हल्की बारिश का नजारा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। तेज गरज-चमक के साथ सोमवार की रात झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार को दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश से सड़काें, गलियों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खेती के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार मौसम तल्ख था। दिन में तेज धूप के कारण उमस में इजाफा होने से लोग बेहाल थे। इस गर्मी में कूलर, पंखा भी राहत नहीं दे पा रहे थे। आसमान की ओर लोग टकटकी लगाए बैठे थे। सोमवार की रात अचानक बदले मौसम के बाद तेज बारिश हुई। रॉबर्ट्सगंज नगर व आसपास के इलाकों में सुबह तक 35 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद धंधरौल में 24 एमएम वर्षा हुई। नगवां, चतरा, मधुपुर सहित अन्य इलाकों में भी मंगलवार को दिन में अच्छी बरसात हुई। इससे सड़काें पर पानी लग गया। कच्चे मार्ग पर कीचड़ और फिसलन के जरिए लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। रॉबर्ट्सगंज नगर के सर्विस लेन, नई बस्ती, अंबेडकरनगर सहित अन्य निचले इलाकों में पानी लग गया। उधर, बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार था, जो मंगलवार को 31 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। बताया कि अगले दो दिनों तक बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
-
नगवां और धंधरौल से निकाला जा रहा पानी
जिले में जून से सितंबर तक मानसून का सीजन है। आमतौर पर यहां बारिश अंतिम समय में ही होती है। इस बार शुरुआत से ही बारिश का क्रम बना हुआ है। इसके चलते सभी बांध लबालब हो गए हैं। आगामी दिनों में वर्षा के अलर्ट और बांधों की स्थिति को देखते हुए लगातार पानी निकाला जा रहा है। सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम के मुताबिक नगवां बांध से 254 और धंधरौल बांध से 738 क्यूसेक पानी नहर के माध्यम से छोड़ा गया। वहीं ओबरा बांध के एक गेट खोलकर 5950 क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन


बिजली गिरने से भैंस मरी
चुर्क। सोमवार की रात जिले के कई इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। जहां चुर्क चौकी क्षेत्र के बिजिरी गांव में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। इससे पशुपालक लालमनि यादव के परिवार में मायूसी छा गई। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें