फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद जिले में चौतरफा बारिश हुई। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई है। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं तेज आंधी में कई स्थानों पर तार टूटने और पेड़ गिरने की सूचना है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रहीं। मौसम विभाग के लोग इसे ताउते का असर मान रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित आस-पास के इलाके में मंगलवार को तीन बजे भोर में तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान बाहर रखे सामान को समेटने में लोग जुटे रहे। सूर्योदय के बाद तेज धूप निकली। दोपहर में खलियारी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। दोपहर मे तेज धूप भी निकला रहा। शाम करीब चार बजे चौतरफा तेज बारिश हुई। इसस मौसम सुहाना हो गया।
दुद्धी: क्षेत्र में मंगलवार की शाम को तेज गरज चमक के साथ करीब घंटे भर हुई मूसलधार बारिश से लोगों को राहत मिली है। दोपहर तक सूर्य देव बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल उमड़ने लगे और शाम पौने चार बजे तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। क्षेत्र में करीब घंटे भर तेज बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

कोन: शाम को चार बजे कोन क्षेत्र में तेज आंधी के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। क्षेत्र के बस स्टैंड से बस्ती जाने वाले सड़क के साथ अन्य मार्गो पर जलजमाव हो गया। केकराही: क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम रुक रुक कर जगह-जगह तेज बारिश हुई। मौसम परिवर्तन के बाद क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें