फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क के निर्माण में देरी पर तीन चरणों में करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रेणुकापार के आदिवासी अंचल के लिए बेहद अहद खेवधा-कड़िया-परसोई मार्ग के निर्माण में हो रही देरी को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। पनारी ग्राम पंचायत के अदरा कूदर में आदिवासी विकास मंच ने बुधवार को बैठक की। इसमें तीन चरणों में आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सड़क की खस्ता हालत को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि दो लाख की आबादी को मुसीबत में डाल दिया गया है। बैठक के बाद लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम से कार्रवाई की मांग की है। आदिवासी विकास मंच के संयोजक हरदेव नारायन तिवारी ने कहा कि इस मार्ग के लिए निविदा प्रक्रिया वर्ष 2020 में ही पूरी हो गई थी, लेकिन पांच वर्ष बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका है। समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने कहा कि काफी जर्जर हो चुके सड़क के निर्माण में देरी के कारण यातायात में बाधा आ रही है। वहीं बड़े क्षेत्रों तक आपातकालीन सेवाएं पिछले कई वर्ष से नहीं पहुंच पा रही है। ग्राम पंचायत पनारी के प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने कहा कि खेवधा-कड़िया-परसोई मार्ग जर्जर होने के कारण रेणुकापार के 50 से ज्यादा टोलों तक एंबुलेंस सेवा फिलहाल बंद है। बैठक का संचालन सूबेदार गोड ने किया। बैठक को शमीम अख्तर खान, राम विलास दुबे, बबलू पटेल, भोला यादव, ईश्वर प्रसाद ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें