फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम भाग्यशाली हैं कि मोदी जैसा नेतृत्व मिला : श्रीमाली

विज्ञापन
बभनी में राज्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत करते कार्यकर्ता।स्रोत स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने और देशहित में काम करने वाला संगठन है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश बड़ा है और यहां समस्याएं भी अधिक हैं। इनके समाधान के लिए संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है। कार्यकर्ता अपनी टीम का विस्तार करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश और समाज के हित में भी काम करती है। इस दौरान श्रीमाली ने समाजवादी पार्टी के एक नेता की ओर से पंडितों के संबंध में की गई विवादित टिप्पणी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह में पंडितों के मंत्रों को लेकर की गई टिप्पणी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति संबंधित नेता की सोच को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें