फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाम लिखकर वेदी बना रहे श्रद्धालु, छठ पूजा के लिए घाटों पर जगह आरक्षित करने की तैयारी

विज्ञापन
शाहगंज रजवाहा में सफाई करता नगर पालिका का कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। छठ महापर्व को लेकर रॉबर्ट्सगंज नगर के घुवास खुर्द स्थित शाहगंज रजवाहा में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से नहर के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, पूजा के लिए जगह आरक्षित करने के उद्देश्य से श्रद्धालु घाटों पर वेदियां बनाने में जुट गए हैं। कई लोगों ने वेदियों पर अपने नाम भी लिखवा दिए हैं। रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग स्थित शाहगंज रजवाहा पुल के दोनों तरफ नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से सफाई कराई जा रही है। पुल के उत्तरी तरफ करीब 400 मीटर और दक्षिणी तरफ 200 मीटर तक सफाई का काम पूरा कराया गया है। घाट पर उगी घास-फूस के साथ नहर के पानी में उगी घास भी हटाई जा रही है। छठ महापर्व में अभी एक सप्ताह का समय शेष है, लेकिन श्रद्धालुओं ने पहले से ही पूजा स्थल तैयार करना शुरू कर दिया है। अब तक 50 से अधिक वेदियां बनाई जा चुकी हैं। श्रद्धालुओं ने उन पर अपने नाम भी लिख दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शाहगंज रजवाहा के साथ ही नगर के अन्य छठ घाटों पर भी साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें