फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मंदिर जाने वाले मार्ग में जलभराव और कीचड़ से भक्तों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के दो प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा करने के लिए जाने वाले मार्ग में जलभराव व कीचड़ से लोगों को आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बभनी के चीकूटोला में स्थित प्राचीन बुढ़वा शिव मंदिर जाने वाले मार्ग में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर के सामने का मार्ग कीचड़युक्त है। गंदे पानी से होकर ही आवागमन श्रद्धालुओं करना पड़ रहा है।
बभनी क्षेत्र के बुढ़वा मंदिर का रास्ता कच्चा , पानी भरा व कीचड़ में तब्दील हो गया है। फिसलन की वजह से श्रद्धालुओं की राह कठिन है। ग्रामीण अनिल सिंह, संतोष, सुरेश, महेंद्र, संजय, रमेश, उपेंद्र, राजेश आदि ने डीएम का ध्यान आकर्षित करते हुए मंदिर जाने वाले मार्ग को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत शुक्ला ने बताया कि जानकारी नहीं है। जांच कर मार्ग को सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें