फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए पालिकाध्यक्ष के घर पर पथराव

Sat, 06 Jun 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले कई दिनों से राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से न होने से नाराज नगर के लोगों ने शुक्रवार की रात नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता के घर पर पथराव किया। इतना ही नहीं उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अध्यक्ष का सहमा परिवार घर के बाहर नहीं निकला। सूचना पर रात में ही मौके पर पुलिस कर्मी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। हालांकि अब तक इस मामले में किसी के खिलाफ एफआईआर   नहीं हुई है। उधर नगर पालिका अध्यक्ष के घर पर हुए पथराव के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारी शनिवार से कार्य            बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कर्मियों ने चेताया कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों पानी की किल्लत है। तमाम प्रयास के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सड़क निर्माण कंपनी चेतक के द्वारा कई बार पाइप लाइन तोडे़ जाने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई है। भिलाही बांध में पानी न होने से बढ़ौली कुसाही पेयजल परियोजना से जल निगम नगर पालिका को पानी उपलब्ध कराता है लेकिन वह भी काफी कम पानी दे रहा है। पानी न मिलने से नाराज नगर के कुद लोग शुक्रवार की रात नगर पालिका के चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता के घर पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद उनके घर पर पथराव किया। हालांकि इस दौरान चेयरमैन और उनका परिवार घर पर नहीं था। इससे किसी को चोट नहीं आई। लोगों ने उनके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर राबर्ट्सगंज कोतवाली और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले वहां से फरार हो गए।
सूचना पर चेयरमैन भी घर पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। इसके बाद शनिवार को उन्होंने डीएम और एसपी से मिलकर पत्र देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। हालांकि अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। उधर इस घटना से नाराज नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और प्रदर्शन किया। कहा कि अराजकतत्वों द्वारा नगर पालिका चेयरमैन के आवास पर जिस तरह का दुर्व्यवहार किया है वह निंदनीय है। सफाई कर्मियों ने इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। चेताया है कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सुमन, रामलखन, राहुल, अनीस, विनोद कुमार, राजू,              विजय, छोटू, वीरेंद्र कुमार शामिल रहे। उधर एसपी शिवशंकर यादव ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद  और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ   प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया             है। कोतवाल रमाकांत पांडेय का कहना             है कि तहरीर मिली है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें