फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा नगर की आधी जनता से ही वसूला जाएगा जलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। अनपरा नगर पंचायत अपनी आय बढ़ाने के लिए जलकर वसूलने की तैयारी में हैं। वर्तमान में नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से नगर की आधा आबादी को ही पानी आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में जलकर आधी आबादी से ही वसूली जाएगी। आकांक्षी नगर पंचायत अनपरा में 298.27 करोड़ की लागत से दो पेयजल परियोजनाएं स्थापित हुईं। दोनों परियोजना से नगर पंचायत के कुल 14986 घर योजना से लाभान्वित होंगे। इसमें अनपरा-कुलडोमरी पेयजल समूह परियोजना दो वर्ष पूर्व 2022 में जल निगम ने अनपरा नगर पंचायत को सौंप दी। तब से अनपरा नगर पंचायत ममुआर, डिबुलगंज, डब्लूआई एवं एचएससीएल काॅलोनी, दो नंबर गेट, लालटावर, बजरंगनगर, काशीमोड़, अनपरा बाजार और अनपरा गांव को पानी आपूर्ति करता है। इसमें 5050 घरों को पानी की आपूर्ति हो रही है। शेष औड़ीमोड़, परासी, गरबंधा, कोलगेट, ककरी, रेहटा में पाइपलाइन का कार्य अंतिम चरण में है, जिसमें 9936 घरों को कनेक्शन देने का काम चल रहा है। लेकिन अभी यह परियोजना जल निगम के अधीन ही संचालित होगी। क्योंकि जल निगम ने कार्यदायी संस्था से पेयजल परियोजना के संचालन के लिए दस वर्षों का अनुबंध किया है। उसके बाद ही परियोजना अनपरा नगर पंचायत को हस्तांतरित की जाएगी। इस वित्तीय वर्ष से नगर प्रशासन नगर पंचायत में जलकर वसूलने की तैयारी कर रहा है। सभी रहवासियों के यहां फाॅर्म भेजकर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


-
ग्राम पंचायत का डब्लूटीपी प्लांट नगर में और नगर का प्लांट ग्राम पंचायत में
अनपरा नगर पंचायत का गठन सात ग्राम पंचायतों को मिलाकर किया गया है। इसमें कुलडोमरी ग्राम पंचायत का ममुआर, डिबुलगंज और मनरहवां टोला भी शामिल है। नगर बनने के पूर्व ही डिबुलगंज में कुलडोमरी ग्राम समूह पेयजल परियोजना का डब्लूटीपी प्लांट स्थापित हो गया। इससे करहैंया तक पानी की सप्लाई जाती है। इसी तरह नगर के दूसरे हिस्से में परासी-बेलवादह ग्राम समूह पेयजल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई, जिसका डब्लूटीपी प्लांट कोटा ग्राम पंचायत में स्थापित किया गया है। अब ग्राम पंचायत और नगर दोनों के बीच का पेच फंस गया है। नगर पंचायत को दूसरा हिस्सा मिल भी जाता है तो नगर पंचायत जलकर कैसे तय करेगी और डब्लूटीपी प्लांट के संचालन में आने वाले खर्च का प्रबंध जल निगम कैसे करेगा। क्योंकि कोटा से पानी की आपूर्ति नगर सहित अन्य कई ग्राम पंचायतों को हो रही है और कुलडोमरी पेयजल समूह पेयजल परियोजना के तहत कुलडोमरी गांव में पानी आपूर्ति इस वर्ष नई कार्यदायी संस्था को करनी है।


वर्जन:
जहां तक पानी की आपूर्ति नगर पंचायत के डब्लूटीपी प्लांट, पानी टंकी और टैंकरों के माध्यम से हो रही है, वहां तक नगर प्रशासन जलकर एवं जल मूल्य वसूलेगा। नगर के दूसरे हिस्से में पाइपलाइन का कार्य अभी अधूरा है। पूरा होने के बाद जल निगम नगर पंचायत को सौंपेगा, तो उन घरों से भी जलकर वसूला जाएगा। - अपर्णा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी-नगर पंचायत अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें