फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपका गांव में टैंकर से हो रही पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक से सटे गांव छपका में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। गांव में भू जलस्तर तेजी से नीचे खिसकने के कारण गांव में लगे लगभग सरकारी हैंडपंप पानी देना छोड़ दिए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या हो रही है। समस्या को देखते हुए गांव में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। गांव के रमेश, मनोज, गोलू आदि ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए और टैंकर से पेयजल आपूर्ति कराने की जरूरत है। ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या न हों। वहीं इस संबंध में एडीओ पंचायत केएस शुक्ला का कहना है कि छपका गांव में टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। मांग बढ़ने पर टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें