फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप

Mon, 25 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
पानी की टंकी
विज्ञापन
कसारी पेयजल समूह योजना से संचालित पांच गांवों में पांच दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। ट्रांसफार्मर जलने के नाते मोटर शो पीस बना हुआ है। ऐसे में लोग पेजयल की समस्या से जूझ रहे हैं। दूरदराज से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।  
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। रामगढ़, कसारी, पन्नूगंज, काशीपुरा और शिवल्ला गांवों को कसारी पेयजल समूह योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। 20 अप्रैल की शाम को अचानक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस नाते पानी की आपूर्ति ठप हो गई। विजय श्रीवास्तव और रोहित कहते हैं कि गर्मी के दिनों मेें एक तो पहले से ही गिरते जलस्तर की वजह से हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। कुएं भी सूख गए हैं। जो हैंडपंप पानी दे रहे हैं वहां पर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है।   राजेश केशरी, राजू तिवारी कहना है कि पानी की आपूर्ति न होने की प्रमुख वजह ट्रांसफार्मर जलना बताई जा रही है। कहा कि अधिकतम 72 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश है। बावजूद इसके अभी तक सूचना के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। अखिलेश, नरायन, बृजेश, राजू, शंकर का कहना है कि जब तक सप्लाई नहीं शुरू हो जाती तब तक टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जाए। कहा कि पानी की समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
  पंप ऑपरेटर कालीनंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर फूंकने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। बावजूद समस्या जस की तस है। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी उन्हें नहीं है। अभी सूचना मिली है। वह संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का हल कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें