फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके की शांति नगर बस्ती में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई क्षतिग्रस्त पाइप के जगह नई लाइन बिछाने पर सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई से रहवासियों का गुस्सा फूट गया। इसके बाद बस्ती की महिला व पुरूष सड़क पर उतर गए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने दोनों पक्षों को समझा कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना की भूमि पर प्रोजेक्ट के एमजीआर के समीप शांति नगर रहवासी बस्ती आबाद है। बस्ती के अधिकतर रहवासी श्रमिक हैं और स्थानीय पावर प्रोजेक्ट में काम करते है। बताया जा रहा है कि बस्ती के रहवासी एनटीपीसी की पेयजल आपूर्ति लाइन से पाइप जोड़कर पेयजल की आवश्यकता पूरी करते है। बस्ती की आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे शोमवार शाम बदला जा रहा था। इस कार्य में बस्ती के लोग लगे थे। इसी दौरान पहुंचे पावर प्रोजेक्ट के सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों ने अवैध बताते हुए रोक दिया। इसके अलावे मौजूद उपकरण आदि को जब्त कर लिया। इसी के बाद बस्ती के काफी लोग एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों में काफी संख्या में महिलाओं के शामिल होने से माहौल और तल्ख हो गया। प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंच प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने दोनों पक्षों से बात कर रास्ता निकाला। इसके बाद तय हुआ कि पहले के तरह जलापूर्ति बहाल रहेगी और छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा तब देर रात जलापूर्ति बहाल हो सकी और शांति लौटी। प्रभारी निरीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि फिलहाल सब शांत है। इस निमित्त पावर प्रबंधन ने अपना पक्ष नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें