अनपरा परियोजना में सीजेएम के साथ वार्ता करते संविदाकार
- फोटो : SONBHADRA
अनपरा। अपनी लम्बित मांगों के समर्थन में 8 दिन से प्रदर्शन कर रहे थर्मल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मंगलवार को सीजेएम के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। सीजेएम कार्यालय में हुई वार्ता में संगठन के अध्यक्ष पीपी सिंह व सचिव चंद्रशेखर यादव ने आरोप लगाया कि परियोजना प्रबंधन की लापरवाही के कारण सविदाकारों का भुगतान एक साल से अधिक समय से लंबित है। भुगतान न होने से सविदाकारों के समक्ष आर्थिक संकट उतपन्न हो गया है। इस दौरान अनपरा तापीय परियोजना के सीजेएम एचपी सिंह ने कहा कि यूनिट नम्बर 5 की ओवर हालिंग की धनराशि आ गई है। काम के बदले धनराशि के भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शन समाप्त करने का सुझाव दिया लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने पूरा भुगतान होने तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान सुभाष चौहान,राजा पाण्डेय, रमा शंकर,मुन्ना अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।