फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए सड़क पर उतरे

Sun, 24 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के गोरडीहा में पेजयल संकट को लेकर गांव के लोग सड़क पर उतर पड़े। शनिवार को गांव में ही बाल्टी डिब्बा लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सदर ब्लॉक के सर्वाधिक पानी संकट से प्रभावित इस गांव में हैंडपंप खराब न तो टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है और न ही जिम्मेदारों ने किसी और तरह के इंतजाम किए हैं।   
विज्ञापन

डाक्टर राम मनोहर लोहिया योजना में चयनित गोरडीहा में करीब एक हजार आबादी निवास करती है। गांव में छह हैंडपंप लगे हैं। इनमें से तीन ने पानी देना बंद कर दिया है। शेष तीन हैंडपंप से काफी मशक्कत के बाद रुक-रुक कर पानी की निकल रहा है। पूर्व में इस तरह के हैंडपंपों में ग्रामस्तरीय अधिकारियों और प्रधानों को पाइप और एक हार्स पावर का सबमर्सिबल लगाने को कहा जा चुका है।   बावजूद जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। अभी तक एक भी हैंडपंप में मशीन नहीं लगाया गया। पेयजल संकट से जूझ रहे गांव के लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। जल निगम विभाग की लापरवाही के चलते कभी-कभार टैंकरों से पानी आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
 चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट का घेराव करने को बाध्य होंगे। डीपीआरओ एमपी द्विवेदी ने कहा कि सेक्रेटरी को मौके पर भेजते हैं। साथ ही ग्राम प्रधान से बात कर तत्काल हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएंगी। इस मौके पर सत्य प्रकाश, संतोष शर्मा, रामबहाल शर्मा, योगेंद्र, गुड्डू, सत्येंद्र, योगेंद्र, मनीष शर्मा, शांति, नन्हकी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें