फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रतिदिन दो फीट बढ़ रहा रिहंद जलाशय का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश के कारण रिहंद जलाशय के जलस्तर में प्रतिदिन डेढ़ से दो फीट की वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को रिहंद बांध का जलस्तर 856.7 फीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


रिहंद जलाशय का स्रोत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की छोटी नदियों से हैं। दोनों प्रदेशों मे अच्छी बारिश होने के बाद ही रिहंद का जलस्तर बढ़ता है। अगस्त माह की शुरूआत से ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है। बारिश का पानी छोटी नदियों से होता हुआ रिहंद में आ रहा है।
इस कारण पिछले रविवार यानी चार अगस्त को 24 घंटे में ही रिहंद का जलस्तर अचानक सात फीट बढ़कर 845.5 फीट पर पहुंच गया था। जबकि इसी दिन पिछले वर्ष जलस्तर 839.7 फीट था। इसके बाद प्रतिदिन रिहंद के जलस्तर में डेढ़ से दो फीट की वृद्धि जारी है।
विज्ञापन

रविवार को रिहंद का जलस्तर बढ़कर 856.7 फीट पर चला गया। रिहंद सहित तापीय परियोजना और पेयजल परियोजनाओं के लिए ये खुशखबरी है। भीषण गर्मी के कारण बीते एक जुलाई को रिहंद का जलस्तर 837.2 फीट पर चला गया था। जो इस वर्ष का सबसे न्यूनतम जलस्तर था।
जानकारों का कहना है कि इस साल बारिश समय से और अच्छी हो रही है। इससे जलाशय का जलस्तर बढ़ रहा है। जलाशय के निर्माण के बाद वर्ष 2001, 2002, 2004, 2011 और फिर 2016 में आखिरी बार रिंहद का जलस्तर खतरे के निशान यानी 870 फीट पार किया था।
तब रिहंद का गेट खोला गया था। इस बार भी अगस्त माह में पड़ोसी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, जिस कारण रिहंद का जलस्तर जल्द ही खतरे के निशान को पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें