फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तेलंगाना कमाने गए युवक की करंट से मौत, ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना राज्य के भंनूर में मेटल क्राफ्ट कंपनी में कार्य करने गए रेणुकापर निवासी एक व्यक्ति की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। हरिनारायण गोंड (36) पुत्र शिवचरण गोंड निवासी फफराकुंड का शव रविवार सुबह घर पहुंचा।
विज्ञापन

वह लगभग चार महीने पहले कमाने के लिए तेलंगाना गया था। जहां कार्य के दौरान करंट लगने से उसकी जान चली गई। शव लेकर गांव आई एंबुलेंस को ग्रामीणों ने रोक लिया और मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे।
पुलिस और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने कंपनी के जिम्मेदारों से मुआवजा को लेकर वार्ता की। कंपनी की ओर से आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों एंबुलेंस को जाने दिया। उधर, शव घर पहुंचते ही परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें