फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर नदी का जलस्तर स्थिर, रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश कम होने के कारण कनहर नदी का जल स्तर कई दिन से स्थित है। बुधवार को शाम 5:30 बजे तक जलस्तर 1.65 मीटर पर स्थिर रहा। बिहार में लगातार बारिश के कारण पैदा हुई बाढ़ की समस्या को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग गंगा की सहायक नदियों पर पैनी नजर गड़ाए हुए है। इसकी प्रति घंटे उतार चढ़ाव की जानकारी वाराणसी स्थित केंद्रीय जल आयोग के मंडल कार्यालय को भेजी जा रही है। कनहर नदी के जलस्तर पर नजर रखने के लिए आठ-आठ घंटे के शिफ्ट में कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगा की सहायक नदी के रूप में सोन व कनहर नदी के जलस्तर की जानकारी के लिए दुद्धी में डाटा केंद्र स्थापित है। वर्ष भर नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जाती है। बारिश शुरू होने के साथ ही सभी केंद्रों को अलर्ट किया जाता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कनहर नदी का जलस्तर 1.65 मीटर रिकार्ड किया गया। कनहर पहाड़ी नदी होने के कारण इस समय 1.65 मीटर पर स्थित है । वहीं कनहर नदी की सहायक नदी पांगन में भी जलस्तर 1.15 मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें