फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर : एहतियातन खोले गए दो फाटक, नदी किनारे अलर्ट जारी

विज्ञापन
कनहर बांध से निकलता हुआ पानी- संवाद
विज्ञापन
दुद्धी (सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश का सीधा असर अब कनहर बांध पर दिखने लगा है। पानी की तेज आवक के कारण बांध का जलस्तर बढ़कर 262 मीटर तक पहुंच गया है। पानी निर्धारित सीमा के करीब पहुंचता देख सिंचाई विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए दूसरी बार बांध के दो फाटकों को खोल दिया है। फिलहाल गेट संख्या-2 और 4 से कुल 350 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। परियोजना के अवर अभियंता नंदलाल यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे बांध का जलस्तर 262 मीटर (क्रेस्ट लेवल) दर्ज किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल बांध में केवल 262 मीटर तक ही पानी रोका जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, कनहर बांध में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में पानी का संचयन किया गया है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए इंजीनियरों और तकनीकी स्टाफ की स्पेशल टीम को तैनात किया गया है, जो कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे जलस्तर की कड़ी निगरानी कर रही है। बांध के दो फाटक खोले जाने के बाद कनहर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग ने नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीणों को नदी की तरफ न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें