फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाबालिग की कराई जा रही थी शादी, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थानाक्षेत्र के हर्रा गांव में मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह रुकवा दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस शादी के लिए खुद पीड़िता के माता-पिता ही लड़के वालों पर दबाव बना रहे थे। सुरक्षा को देखते हुए किशोरी को विधिक संरक्षण में लेकर मुख्यालय लाया गया, जहां बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर उसे बालिका बाल गृह में आवासित करा दिया गया है। अब वहीं उसके पालन-पोषण और शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।गुप्त सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची टीमसोमवार देर रात चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली थी कि हर्रा गांव में 14 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराई जा रही है। मंगलवार सुबह वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर अनुराधा जायसवाल और चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर अंशु गिरि स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंचीं। पूछताछ में युवक के परिजनों ने माना कि लड़की की उम्र कम है। टीम ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी अपराध की जानकारी दी। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद टीम ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की भनक लगे, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1098, 1076 या 181 पर कॉल करें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें