फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए लोगों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Sat, 21 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की शुरूआत होते ही राबर्ट्सगंज में पेयजलापूर्ति का संकट गहराने लगा है। टैंकरों से आपूर्ति कराने की मांग को लेकर शनिवार को अंबेडकर नगर मोहल्ले में रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांगें पूर्ण न होने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे सभासद जगदंबा प्रसाद की अगुवाई में रहवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ के नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक माह से अंबेडकर नगर मोहल्ले में एक माह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है।

इसकी सूचना कई बार नगर पालिका कर्मियों को दी गई, लेकिन अभी तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हुई। कहा कि पानी के लिए रहवासियों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

हैंडपंपों पर पानी लेने को लेकर विवाद की नौबत उत्पन्न हो जा रही है। विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। कहा कि शीघ्र नगर पालिका प्रशासन द्वारा मोहल्ले में टैंकरों से पेयजलापूर्ति नहीं कराई गई तो कलेक्ट्रेट पर धरना   -प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


 प्रदर्शन मेें गोविंद, रवि, भागी, राधेश्याम, उमर, विष्णु यादव, जानकी देवी, कमलेश पासी, प्रमोद आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें