फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोनभद्र में सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर छाप रहा था नकली नोट, मार्केट में खपाने से पहले दबोचा गया आरोपी

Sat, 14 Sep 2024 09:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

नकली नोट छाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में घर में आरोपी अपने घर में ही नकली नोट खपाता था। बाजार में खपाने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
Fake Note - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में घर में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर युवक नकली नोट छाप रहा था। विंध्यनगर पुलिस ने ढोंटी में नकली नोट खपाने से पहले ही आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से 38400 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी ने कितने रुपये नकली नोट प्रिंट किया है और उसे कहां-कहां खपाया है, इस संबंध में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसपी निवेदिता गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ऊर्जाधानी में नकली नोट खपाने की सूचना विंध्यनगर टीआई अर्चना द्विवेदी को लगातार मिल रही थी। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम को सिविल ड्रेस में बाजार में तैनात किया गया। गुरुवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ढोंटी गांव में नकली नोट लेकर आने वाला है। 

एसआई संदीप नामदेव सहित पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में तय स्थान पर घेराबंदी की। आरोपी माड़ा थाना क्षेत्र के बनौली खुटार निवासी दिनेश साकेत उर्फ चिंटू (25) जब नकली नोट लेकर पहुंचा तो उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 38400 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में छापता था नकली नोट

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर नकली नोट छापने के तरीके सीखने के बाद सबसे पहले उसने कलर प्रिंटर लिया था। बनौली स्थित घर पर आरोपी ने कलर प्रिंटर, लैपटॉप, कागज एवं नोट तैयार करने में काम आने वाले उपकरण खरीदकर रखे थे। पुलिस ने आरोपी के घर से पांच सौ, 100 और दो सौ के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी ने 50 रुपये का भी नकली नोट तैयार किया था, जिससे वह छोटे दुकानदारों से सामान खरीदता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें