फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में सुस्ती बरतने वाले दारागाओं को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के साथ मंथन किया। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने समय सीमा के भीतर विवेचनाओं को पूरा नहीं करने और लापरवाही बरतने परकड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने अपराध, ड्यूटी समेत अन्य रजिस्टरों की भी जांच किया। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभी तक की कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने और पंचायत चुनाव को संपन्न कराने में दरोगाओं समेत अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगने से विवेचना के कार्य प्रभावित हुए थे। लेकिन, अब विवेचक गुणदोष के आधार पर जल्द से जल्द लंबित विवेचनाओं को पूर्ण करें, इसमें लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि अपराधियों और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें। सीओ राजकुमार, कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा, इंस्पेक्टर विद्या सागर, एसएसआई सतीश सिंह, एसआई जितेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, शंभूनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें