राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान के सामने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकते समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता।
- फोटो : sonbhadra
सोनभद्र। लगातार डीजल एवं पेट्रोल के दामों में वृद्धि होने से से खफा सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर में स्थित रामलीला मैदान के समीप शनिवार को पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि महंगाई कम नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होंगे। जिलाध्यक्ष इरफान उल्ला खां ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों को कम दामों में डीजल-पेट्रोल दे रही है। तेल कंपनियां विदेशों कम दामों में डीजल-पेट्रोल बेच रही है। लेकिन भारत में दोगुने दाम पर आम जनता को डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। इस अवसर पर अपने संबोधन में ओम प्रकाश त्रिपाठी, महफूज आलम ने कहा कि भाजपा सरकार कुछ लोगों को फायदा पहुंचा कर देश को बर्बाद करने काम कर रही है।
नौसाद और कामरान उल्ला खां ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, व्यापारियों को धोखा देने का काम कर रही है। इसका जवाब जनता 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव में देने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार कतिपय व्यापारी घरानों को फायदा पहुंचा कर देश को नुकसान पहंुचाने काम कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यप्रणाली से जनता ऊब चुकी है। अलाउद्दीन अंसारी, अभिषेक मिश्रा, सराफत अली, अनुराग खरवार, सैफ अली, अज्जू जायसवाल, असफाक खां, टीपू, विकास आदि मौजूद रहे।