जनपद में सीबीएसई के दसवीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यालय परिक्षेत्र के सात, ऊर्जांचल परिक्षेत्र के 16 विद्यालयों में अधिकांश का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। ज्यादातर विद्यार्थियों ने ग्रेड वन (टेन सीजीपीए), ग्रेड दो (नाइन सीजीपीए) प्राप्त कर परिवार के साथ ही विद्यालय का मान बढ़ाया। देर शाम तक उत्साह की स्थिति बनी रही। विद्यालय प्रबंधनों और अभिभावकों ने मिष्ठान्न वितरण कर खुशी का इजहार किया।
राबर्ट्सगंज : मां वैष्णो माडर्न स्कूल राबर्ट्सगंज में 82 विद्यार्थियो में दस को टेन सीजीपीए अंक मिला। प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण बताया। सेंट जोसेफ स्कूल में सौ विद्यार्थियों में रिंकू सहित तीन को टेन सीजीपीए प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य सिस्टर लूसी के मुताबिक सभी उत्तीर्ण रहे। डीएवी राबटर्सगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि सात विद्यार्थियों ने टेन सीजीपीए, 19 बच्चों ने 9 से 9.8 सीजीपीए अंक प्राप्त किया। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को सफलता का श्रेय दिया। संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल लोढ़ी के निदेशक डा. गोपाल राज ने परिणाम शत-प्रतिशत होने का दावा किया। बताया कि आनंद राज सिंह ने टेन सीजीपीए, मिथिलेश कुमार सिंह ने 9.8 सीजीपीए अंक प्राप्त किया। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों, छात्रों और प्रधानाचार्य एवं सेवानिवृत्त मेजर एससी श्रीवास्तव को दिया।
चुर्क : स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल ने पहली बार में ही प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। यहां के 95 विद्यार्थियों में 31 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रबंधक प्रकाशध्यानानन्द ने बताया कि अहतेस्मा आलिया, आकाश मौर्या, मनीष विश्वकर्मा, सत्यांजल कुमार, ताफीद अली, विशाल जैन, दीपक, संध्या, अंकित, हर्ष चंद्रप्रकाश चौबे,अतुल पाल, निधि, श्रेया द्विवेदी तथा तेजस्विनी का परिणाम बेहतर रहा। प्रधानाचार्य एस.के. चौबे, उपप्रधानाचार्य विजयानंद पाण्डेय, शिक्षक मनोज कुमार राय, एस.के. मौर्या ने परिणाम पर प्रसन्नता जताई।
इसी तरह निर्मला कान्वेंट स्कूल में 158 में अभिनव राय, कुंदन चंद्रवंशी, आदित्य श्रीवास्तव, गौरव कुमार सिंह, उन्नति चतुर्वेदी, अमित कुमार यादव, हरदीप सिंह, विकास गुप्ता, ऋषभ सिंह, प्रतीक सिंह ने टेन सीजीपीए पाया। प्रधानाचार्य सिस्टर सोनिया बर्गीस ने सभी को उत्तीर्ण बताया। केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर रेणुकूट में सौरभ सिंह, पल्लवी कुमारी, अनमोल कुमार मिश्रा, यश चंदेल ने टेन सीजीपीए हासिल किया। प्रधानाचार्य डीके पोस्ती के मुताबिक 74 विद्यार्थी थे, सभी सफल रहे।