फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डाले जाएंगे वोट

Wed, 28 Oct 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चतरा और घोरावल ब्लाक के 196 क्षेत्र पंचायत और आठ जिला पंचायत सदस्य पद के मतदान होना है।
विज्ञापन


 बुधवार को दोनों ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होकर पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदान कार्मिकों को डीएम और सीडीओ ने निष्पक्ष मतदान का सबक सिखाया है।

 साथ ही चेताया है कि जो भी मतदान कार्मिक अपनी पोलिंग पर नहीं पहुंचेगा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
घोरावल ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य के छह वार्डों व 141 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के निमित्त 150 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। यहां 287 मतदेय स्थल है।
विज्ञापन


 उधर, चतरा के जिला पंचायत सदस्य के दो वार्डों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 55 पदों के लिए 61 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

इस बार घोरावल और चतरा ब्लाक में दो लाख 94 हजार मतदाता मतों का प्रयोग करेंगे। घोरावल ब्लाक में दो लाख 13 हजार से अधिक मतदाता हैं, जिसमें एक लाख 11 हजार 634 पुरुष और एक लाख एक हजार 443 महिलाएं हैं।

 चतरा ब्लाक में 81 हजार 441 मतदाता है, जो जिला पंचायत सदस्य के दो वार्ड व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 55 पदों के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन


घोरावल के जिला पंचायत सदस्य के लिए पांच वार्ड व एक आंशिक वार्ड यानी कुल छह वार्डों के लिए 169 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 78 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह चतरा के जिला पंचायत सदस्य के दो वार्डों के लिए 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोपहर दो बजे से केंद्रों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।  (चुनाव की खबरें पेज चार पर भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें